ग्राम स्कूल शिक्षा में बढ़ोत्तरी

आज हमारे गाँव लगभग ६५ प्रतिशत बच्चे स्कुल शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जो हमारे समाज के लिए बहुत बड़ा संकेत है। इससे यह मालूम चलता है की हमारे समाज की सामाजिक, राजनीती और मानसिक व्यवहारों में काफी विकास हुआ है, जिसका बड़ा श्रेय शिक्षा-मित्र और आंगनबाड़ी जैसे संस्था को जाता है। यह हमारे समाज के शिक्षित और समझदार व्यक्ति होते हैं। समाज को चाहिए की एन लोगों को हमेशा प्रोत्साहित रखें जिससे इन लोगों का मनोबल बना रहे। जिस तरह हमलोग मंदिर में पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करते हैं। जिससे हमें आशाओं की उम्मीद प्राप्त होता है उसी तरह स्कुल एक ऐसा मंदिर है जो हमारे उम्मीदों को पूरा करता है। अगर हमारे समाज के लोग स्कुल और आंगनबाड़ी जैसी संस्था पर थोडा अधिक ध्यान देने लगे, तो समाज में शिक्षा स्तर काफी ऊपर उठ जायेगा और हमारे समाज के बच्चों का भविष्य काफी उज्जवल होगा। साथ ही, यह ही एक रास्ता है जो हमारे परिवार और समाज से बेरोजगारी दूर करने में सहायक होगा, और आने वाला कल में हमारा समाज सदृढ़ और शक्तिशाली बन जायेगा। जिसका रूप आज समाज दिखाई दे रहा है।