
" जिस तरह हर चमकने वाली वस्तु सोना नहीं होता है। उसी तरह हर उजला कपडा पहनने वाला व्यक्ति नेता नहीं होता है। लेकिन कुछ व्यक्ति ऐसे भी होते हैं। जिसकी चमक देख नहीं पाते हैं, जो हमारे समाज और बच्चों के भविष्य बनाने में मुख्य योगदान देते हैं। जिनका रहन-सहन साधारण व्यक्ति की तरह है लेकिन काम महान व्यक्ति की तरह है "
सबसे पहले, समाज की राजनीती की पृष्ट भूमि पर नजर डालते हैं, क्योंकि इसके बिना ना देश चल सकता है ना समाज। राजनीती किसी भी समाज के विकास और व्यवस्था मुख्य श्रोत है। इसके लिए राजनीती सत्ता होना जरुरी नहीं है। आप सत्ता से बाहर रहकर भी अपने समाज और व्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। जिस व्यक्ति में समाज के लिए देशभक्ति, क्रन्तिकारी और सामाजिक विचारधारा तथा त्याग की भावना होती है और समाज के प्रति वफादारी और कुछ कर दिखाने का होंसला होता है वही व्यक्ति हजारों-लाखों को सम्भालने और व्यवस्था को मजबूत रखने की हिम्मत रखता है। जो व्यक्ति सफल होते हैं समाज महान बना देते हैं। और सदा के लिए हमारे इतिहास के पन्ने पर उनका जगह बना देते हैं।हमारे समाज में ऐसे भी लोग होते हैं जो दिखने साधारण लगते है लेकिन उनका कम एकाधिकार ना होकर सामाजिक समूह के लिए होता है। जिससे सबको लाभ मिलता है। अगर कोई व्यक्ति जो आपकी और समाज की खुशहाली की लिए हमेशा तैयार रहता है। उसका होंसला बढ़ाना चाहिए। जिससे उनके अंदर की सामाजिक विस्वास और भरोसे के बल पर पर सामाजिक कार्य छेत्रों में आसानी से विजय प्राप्त कर सके। क्योंकि ऐसे व्यक्ति समाज में कम मिलते हैं। और समाज को अपना परिवार समझते हैं।